अरुगुला (Arugula) बेनिफिट्स

अजीबोगरीब लेकिन फायदेमंद! ये छोटा सा फल 5 बीमारियों का दुश्मन, जानिए कैसे करना है सेवन

अरुगुला (Arugula) बेनिफिट्स: अरुगुला, जिसे रॉकेट सलाद के नाम से भी जाना जाता है, एक पत्तेदार सब्जी है। यह केवल अपने तीखे स्वाद के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि धार्मिक और आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका विशेष महत्व है। इसके सेवन और उपयोग से स्वास्थ्य को कई लाभ प्राप्त होते हैं।

अरुगुला को अक्सर सलाद में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

आयुर्वेद में भी इसके बीजों और पत्तों का उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है। इसका सही तरीके से उपयोग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं।

आयुर्वेद में अरुगुला के कई उपयोग बताए गए हैं, जिनमें से कुछ निम्न हैं :-

  • अरुगुला में ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं।
  • अरुगुला आंखों के लिए भी लाभकारी है, और कंजेक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • अरुगुला में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण रोकने और घाव जल्दी भरने में सहायक होते हैं।
  • अरुगुला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, यह वजन घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का भी काम करती है।
  • अरुगुला के फूल और जड़ का उपयोग स्मरण शक्ति बढ़ाने और दिमाग को सक्रिय करने में सहायक होता है। यह तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करता है।

कैसे करें सेवन अरुगुला को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं:

सलाद: अरुगुला की ताजी पत्तियां सलाद में मिलाई जा सकती हैं। इसे टमाटर, प्याज और खीरे के साथ मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक सलाद बनाएं।

सूप या सब्जी: अरुगुला को पालक की तरह सूप या अन्य सब्जियों में मिलाकर पकाया जा सकता है। यह खाने का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाता है।

स्मूदी: अपनी सुबह की स्मूदी में कुछ अरुगुला की पत्तियां डालकर उसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है।

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Techytime इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *